सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट एंबुलेंस और मर्चुरी फिर्जर भी उपलब्ध कराएगा, लोकार्पण हुआ

 

Bhopal News: सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट अब शांति वाहन के साथ एंबुलेंस एवं मर्चुरी फिर्जर भी उपलब्ध कराएगा। संत हिरदाराम नगर व आसपास के क्षेत्र में इनकी कमी को देखते हुए नए शांति वाहन की व्यवस्था की है।

एक समारोह में गुफा मंदिर के महंत राम प्रवेशदास एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने नए शांति वाहन एवं एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी, नरेश तोलानी, सचिव रामचंद सबनानी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरदास हिमथानी, डॉ अर्जुनदास मंगतानी, हीरो ज्ञानचंदानी, पूर्व जोन अध्यक्ष राजेश हिंगोरानी, दीपा वासवानी, रमेश जनयनी एवं जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। महंत रामप्रवेश दास ने अपने संबोधन में कहा कि सिंधी समाज हमेशा सेवा कार्य करता रहा है यह सराहनीय बात है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि शांति वाहन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने से नागरिकों को सुविधा मिल जाएगी। इसका लाभ सभी लोगों को मिल सकेगा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से लंबे समय से शवों को विश्राम घाट तक पहुंचाने के लिए शांति वाहन की सेवा दी जा रही अब सेवाओं का विस्तार किया गया है। ट्रस्ट के लिए रामचंद सबनानी लम्बे समय से सेवाएं दे रहे हैं तथा वे वाहनों का रखरखाव भी करते हैं।

पगड़ी रस्म व शोकसभा में भी सेवाएं देती है ट्रस्ट

सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से पगड़ी एवं शोक सभाओं के दौरान भी बिछात, कार्पेट व कुर्सियां की व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट की ओर से लंबे समय से यह सेवा दी जा रही है। इसके पहले शांति वाहन नहीं होने से नागरिकों को परेशान होना पड़ता था। नगर निगम के वाहन समय पर नहीं पहुंचते थे। अब शहर का विस्तार होने के कारण शांति वाहन का उपयोग सभी लोग करने लगे हैं। ट्रस्ट की ओर से अतिरिक्त वहां की व्यवस्था करने से एक समय में दो शव को अंतिम संस्कार के लिए विश्राम घाट तक पहुंचाने की व्यवस्था हो गई है। लोकार्पण समारोह सीहोर नाका स्थित सिंधी समाज सेवा ट्रस्ट के कार्यालय भवन के निकट हुआ।

 

Popular posts from this blog

जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली

सचिन पायलट होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी, कुमारी सैलजा की हुई छुट्टी

जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव में गुलाम शकील रजा ने अपना समर्थन हाजी अब्दुल फहीम को दिया